दोस्तों आप WordPress पर अपना एक E-commerce Store Run कर रहे हो और आप WooCommerce Plugin का इस्तेमाल कर रहे हो तो Customer को Order Confirmation Email नहीं जाना एक बहुत बड़ा Problem आज के समय में बन गया है।
और जब तक Customer को Order Confirmation Mail नहीं जाएगा, तब तक वह Person, वह Customer Order का Payment नहीं कर पाएगा। जिससे आपका वह Product Sale नहीं हो पाएगा।
या तो फिर Customer Payment भी कर देता है, लेकिन उसको Inbox में कोई Confirmation Mail जाता ही नहीं है। तो अब इसका Result क्या होगा? Customer भी Confuse हो जाएगा और वो आपको Support Ticket में लिखेगा और हो सकता है वह आप पर Trust करना भी धीरे-धीरे छोड़ दे।
लेकिन यह Issue बहुत अच्छे से Fix हो सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए Steps को अपने WordPress WooCommerce में Implement करना होगा।
Contents
WooCommerce में Customer को Order Email क्यों नहीं जा रही है?
दोस्तों ये Issue को Fix करने से पहले हमें इसके Core तक पहुंचना पड़ेगा और समझना पड़ेगा कि Customers तक हमारे WooCommerce Order Confirmation Email क्यों नहीं पहुंच रही है।
ऐसा मैं आपको क्यों कह रहा हूँ क्योंकि देखिए मैं खुद एक Clothing WooCommerce Store Run करता हूँ जिसमें एक Time आया था जहाँ 60 से 70 Percent तक मेरे Customers तक मेरे Confirmation Emails जा ही नहीं रहे थे और वह लोग मुझे बार-बार Contact करके इस बारे में बता रहे थे।
और साथ ही बहुत से लोगों ने तो मेरे Orders Cancel भी कर दिए थे जिसके वजह से मेरा Clothing E-commerce Store उस महीने बहुत Loss में रहा था।

तो मैं नहीं चाहता हूँ ऐसा कुछ Problem आपके E-commerce Journey में आएँ। इस वजह से कुछ Main Reasons को हम समझ लेते हैं।
PHP Mail Function Fail
हमारा WooCommerce Store WordPress पर बना है और by Default यह PHP यानी wp_mail Function को Use करता है।
तो अब बहुत सारे Shared Hosting Providers इसे manually Spam Control इस्तेमाल करने की वजह से Block कर देते हैं। इसी के वजह से Customers तक आपका Order Confirmation Email नहीं पहुंच पाता है।
WooCommerce Email Settings
अब जब हम WooCommerce का Setup करते हैं तो वहाँ पर बहुत सारे Options होते हैं। हो सकता है गलती से आपने उसमें से Email Notifications को manually Off कर दिया हो। अगर ऐसा है तो आप उसे Settings से On कर लीजिए।
Spam Folder
अब क्योंकि हमारे Domain पर हम हमारा WooCommerce Store Run कर रहे हैं तो बहुत सारे Customers Spam Filters का इस्तेमाल करते हैं जिसके वजह से हमारे Emails शायद Spam Folder में जा रहे हों क्योंकि यह Domain और IP Restriction के कारण हो सकता है।
अब यह तो वो बात हो गई कि इन वजह से हमारा E-commerce Order Confirmation Notification या Email Customers तक नहीं पहुंच पाता है but इसे Fix करने का भी बहुत आसान तरीका है। मैं आपको कुछ Steps बताऊंगा जिन्हें आप Follow कर लीजिए।
Read this Also: WordPress में Automatic Schema Markup Add करें?
WooCommerce का Order Confirmation Email Not Sending को Fix कैसे करें?
सबसे पहले हमें WooCommerce Email Settings को Check करना होगा। अगर वहाँ Emails Enabled नहीं हैं, तो आप उसे Enable कर लीजिए, जहाँ आपको WooCommerce Settings में जाकर New Order, Processing Order, Customer Invoice जैसे Options में जाकर इसे करना होगा।
और जैसे ही आप Enable इस Email Notification को Check करोगे, आपके Recipient Address पर वह Email चली जाएगी। तो चलिए इसे Step by Step समझते हैं।
Step 1: Email Address Fix
तो क्योंकि हमने पहले ही हमारे WooCommerce में Email Notifications को Enable कर लिया है, तो अब हम WooCommerce Settings पर जाएंगे, Email में जाकर नीचे Scroll करेंगे और वहाँ आपको Email Sender Options दिखाई देगा।

वहाँ आपको From Name और From Address इन दोनों को Enable करना है। इसके बाद From Address में आपको अपना जो Email है जैसे no-reply@yourdomain.com वो लिखना है और उसके बाद इसे Save कर देना है।
Step 2: Customer Spam Folder Check
अब क्योंकि हमारा Setup तो यहाँ से सही हो गया है लेकिन हो सकता है Email Send हो रही हो but वो Spam Folder में जा रही है।
तो आप अपने Customer को Spam Folder Check करने के लिए कहिए। जब उसे Email Deliver होती है तो आप उसको अपना Spam Folder या Junk Folder Check करने की जरूर सलाह दीजिए।

क्योंकि अगर वो Spam Folder में है तो आप उन्हें कहिए कि Not Spam पर Mark कर दीजिए जिससे आपके Customer का Problem Solve हो जाएगा। इसके बाद अब जब भी कोई Order डालेंगे तो उसका Confirmation Email उनके Inbox में चला जाएगा।
Step 3: SMTP Setup
अब सबसे Best जो मुझे लगता है इस Problem का Solution वह यही है कि आपको SMTP का इस्तेमाल करना होगा क्योंकि वो एक Trusted Server होता है जहाँ से आप Gmail या Mailgun जैसे Hosting Providers से अपने Mail भेज सकते हो।
तो सबसे पहले हम WP Mail SMTP Plugin का इस्तेमाल करेंगे। उसके लिए आप इस Plugin को अपने WordPress में Install कर लीजिए।

Plugin Activate करने के बाद आपको Settings में जाना है और वहाँ पर नीचे दिए गए Example के हिसाब से Details Fill करने हैं।
SMTP Host: smtp.gmail.com
SMTP Port: 587
Encryption: TLS
Username: yourname@gmail.com
Password: Gmail App Password (16 digit)
From Email: yourname@gmail.com
From Name: Your Store Name
इसके बाद आप अपना Gmail Account और उसका Password On कर लीजिए और SMTP Settings में उसे डालकर SMTP को Enable कर लीजिए।
Step 4: Email Test
अब क्योंकि हमने हमारा WP Mail SMTP Enable किया है तो वहाँ आप Tools में जाकर एक Test Email ज़रूर कीजिए जिससे आपको पता चले Customer तक आपका Email पहुंच रहा है या नहीं।

यह करने के बाद आप WooCommerce Settings में Payments में जाकर Cash on Delivery को भी Enable कर लीजिए ताकि एक Dummy Order Place हो जाए जिससे आपका Test Email भी सही से Check हो जाए और Customer तक Email आता है या नहीं उसके बारे में भी पता चल जाएगा।
Conclusion
ज़्यादातर लोगों में जब WooCommerce Order Confirmation Email न जाने का Issue आया है, तो उसे Fix करने के लिए उन्होंने SMTP Plugin का इस्तेमाल ही किया है और मैं भी आपको Recommend यही करूँगा कि आप इस Plugin को Try करके देखिए, इससे आपका Issue Solve हो जाएगा।









