बहुत से लोग आज भी 2026 में blogging की शुरुआत करना चाहते हैं, परंतु अब blogging 2002 की तरह एक side hustle जैसा बनकर रह गया है क्योंकि blogging का relevance अब बहुत कम हो चुका है।
और जब से Google ने खुद का AI overview feature लॉन्च किया है, मेरे मुताबिक लगभग बहुत से लोग website पर click करके result visit करने की जगह Google का यह Summarize tool ही इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि जितने भी result Google show करता है उनके सबसे टॉप में Google का यह summarizer दिखता है।

तो यदि आप blogging केवल अच्छा traffic पाने के लिए या ranking को नज़र रखते हुए कर रहे हो, तो आज के समय में आपको यह strategy थोड़ी risky लगेगी क्योंकि SEO सिर्फ आपकी website ranking में मदद नहीं कर पाएगा।
आपको इसके अलावा भी marketing strategies इस्तेमाल करनी होंगी जहाँ से आपकी website पर थोड़ा traffic आना शुरू हो जाए। जब Google को आपकी website पर potential दिखेगा, तो वह आपकी website को push करेगा।
तो यदि आपके मन में अभी भी सवाल है कि क्या Google सिर्फ SEO के ज़रिए ही website को rank करता है या marketing strategy भी काम करेगी, तो मेरा उत्तर “हाँ” रहेगा कि marketing strategy भी काम करती है।
तो अब यह सब decide हम करेंगे कैसे, क्योंकि हमें तो 2026 में खुद का blog शुरू करना है? तो क्या यह idea सच में worth it रहेगा? यही इस article में हम detail में सीखेंगे।
Contents
क्या 2026 में Blogging करना सही है?
बहुत सारे लोग होंगे जिन्होंने कुछ साल पहले domain और hosting खरीदकर अपनी WordPress website की शुरुआत की, पर उनको कुछ अच्छे results नहीं मिले और ना ही बेहतर ranking मिली। AI के आने की वजह से उन्होंने blogging छोड़ भी दी, शायद आप भी उन्हीं में से एक हो तभी आप मेरा यह article पढ़ रहे हो।
ऐसा इसलिए है क्योंकि आज के समय में blogging एक social media strategy बन के रह चुकी है। जहाँ लोग blogging सिर्फ पैसा कमाने के लिए या blog को monetize करके कुछ revenue generate करने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं और बाकी के लोग blogging को एक traffic strategy की तरह use करते हैं।
जब आप blogging को monetization method समझने की बजाय एक problem-solving blog platform समझने लगोगे, तभी आपका interest blogging में बढ़ेगा। आज के समय में देखा जाए तो WordPress के अलावा भी बहुत सारे platforms हैं जैसे Medium, Reddit और Pinterest जहाँ पर आप blogging कर सकते हो।
तो मैं आपको यही कहूँगा कि blogging dead नहीं हुई है और ना ही कभी हो पाएगी, भले ही AI कितना भी optimize क्यों न हो जाए। AI का काम content को easy करना है और AI content तभी easy कर पाएगा जब उसके database में content रहेगा, और यह content लिखने का काम हम जैसे bloggers करते हैं। बहुत सारी news websites में articles publish होते हैं, उसे AI कभी replace नहीं कर सकता है।
तो मैं आपको यही कहूँगा कि blogging dead नहीं हुई है और ना ही कभी हो पाएगी, भले ही AI कितना भी optimize क्यों न हो जाए। AI का काम content को easy करना है और AI content तभी easy कर पाएगा जब उसके database में content रहेगा, और यह content लिखने का काम हम जैसे bloggers करते हैं। बहुत सारी news websites में articles publish होते हैं, उसे AI कभी replace नहीं कर सकता है।
My Blogging Case Study in 2026
मेरा नाम Ridhima Kamble है और मैंने मेरे blogging की शुरुआत लिटरली Pinterest से की थी। Pinterest पर मैंने शुरुआत के महीने में ही अच्छे खासे website पर users लाना शुरू कर दिया था। यह हुआ कैसे? तो मैंने मेरा Reddit पर एक page बनाया जहाँ मैं मेरे blogging से रिलेटेड opinions रखती थी।
अब मेरे जितने भी content होते थे Reddit पर, मैं उसके नीचे मेरी website का link mention कर दिया करती थी ताकि लोग मेरी website पर visit करके उस content को पूरा पढ़ें। ऐसे ही सेम strategy मैंने Pinterest पर भी आज़माई। अब Pinterest और Reddit पर मेरी एक अच्छी community बन गई है।

यही community आगे जाकर मेरी website के traffic को monetize करने में मदद की। कुछ platforms जैसे Google AdSense के द्वारा मैंने मेरे blog को monetize किया और मुझे हज़ार visits पर $3 से $5 के बीच में earning होने लग गई।
तो कहने का मतलब सिर्फ यही है कि आपको blogging में कम से कम 6 महीना देना पड़ेगा। कंसिस्टेंटली आप चाहे Pinterest पर blog लिखो या Reddit पर blog लिखो, आपको एक calculation आनी चाहिए, mathematics आना चाहिए कि आप इतने समय तक यहाँ पर काम करोगे consistency से, तो वहां की audience community build करके आप आपकी website पर उन्हें drive कर सकते हो।
और यह concept बहुत पुराना concept है। बट यह आज भी 2026 में worth it है क्योंकि AI सिर्फ आपको content summarize करके देगा। इसीलिए मेरा आपको सुझाव यही रहेगा कि आप other mainstream income sources पर अभी जाएँ, जैसे आप अपनी website पर digital products या affiliate marketing के द्वारा भी promote कीजिए क्योंकि in short हमारा goal blogging से monetization के द्वारा पैसे कमाना भी है, साथ ही लोगों को बेहतर जानकारी देना भी है।
लेकिन यह सब तभी हो पाएगा जब आप कोई specific niche पर काम करोगे। अब blogging में बेहतर niche कैसे ढूंढें जहाँ से Pinterest या Reddit से traffic आ सके, उसके बारे में हम discuss करते हैं।
Pinterest या Reddit Blog के लिए Best Niches
Pinterest पर Tier 1, Tier 2 country की audience बहुत ज्यादा active है और इसीलिए यदि आप मेरे बताए इन 2 niches पे काम करोगे तो आपका blog जल्दी grow हो सकता है। मैंने इन niches की list नीचे बताई है:
#1 Travelling
क्या आपको traveling करना पसंद है? यदि होगा तो आपको traveling ideas पर Pinterest पर photos डालना या Reddit पर अपने experiences शेयर करने चाहिए।
यदि consistency के साथ city, places, states explore कैसे करें, commute expense और travelling से रिलेटेड सभी बातें बताओगे तो लोग आपका content ज़रूर पढ़ेंगे।
क्योंकि आज के समय में इंडिया के या किसी अन्य देश के भी लोगों को देश घूमना बहुत पसंद है और लोग चाहते हैं कि वह world को experience करें, explore करें, travel करें। एक travelling enthusiast बनें, तो इसी के लिए जब आप detail में travelling के बारे में लिखोगे या अपने travel experience के साथ उनके photos या vlogs भी रिकॉर्ड करके publish करोगे तो इससे आपकी एक community बढ़ेगी।
#2 DIY Decor
Home decor की niche भी बहुत unique और फायदेमंद niche है। Instagram पर आजकल जितना भी DIY decor वाला content चल रहा है reels पर या फिर YouTube Shorts पर, उन्हीं को आप अपने Reddit पर या Pinterest page पर convert कर सकते हो।
इसे करना बहुत आसान है। यदि आपको DIY craft में interest है या आप home decor की niche को explore करना चाहते हो, तो आप अपने घर पर घर की बनाई हुई सजावट items, decor items, wall paintings, frames, कौन सी चीज़ अपने घर में कब use करें, books कैसे रखें—ऐसी अपनी creative side आपको दिखानी होगी।
जब आप Pinterest पर यह सारे creative photos डालोगे, aesthetic pictures click करोगे, तो लोगों का attention आपके photos और आपके home decor पर जाएगा और वह धीरे-धीरे आपकी community में convert हो जाएंगे। अब उन्हें अपना home decor करना है या DIY art and craft सीखना है, तो वह आपकी website पर आकर आपकी audience ज़रूर बनेगी।
2026 में Blogging का Future
आपके मन में जितने भी सवाल हैं उनकी मैंने जानकारी आपको दे दी है। अब blogging की शुरुआत करना पूरी तरीके से आपके ऊपर निर्भर करता है। 2026 में blogging ज़रूर profitable है और आपको करनी भी चाहिए। यदि आपको अपने blog की शुरुआत करने में परेशानी आ रही है, तो आप मेरा WordPress पर खुद का blog कैसे बनाएँ इस article को पढ़ लीजिए। आप विस्तार में article पढ़ने के बाद अपने blog को create करना समझ पाएँगे।
इसके अलावा यदि आपको अन्य niches भी ढूँढनी हैं या आपको अपनी niche find करने में सहायता चाहिए, तो आप मेरा blogging के लिए best niches यह article भी ज़रूर पढ़ें। जिससे आपको blogging में और explore करने का मौका मिलेगा। आप जितनी wide range के niches को चुनेंगे, multi-niches पर काम करेंगे, उतना ज़्यादा आपके blog या website के लिए फ़ायदा होगा।
Google बस अपने users को एक better experience देना चाहता है, इसीलिए Google ने इस AI summary को अपने browser में embed किया है। Google कभी नहीं चाहता कि वह किसी blogger की audience ले, बल्कि Google चाहता है कि user को जल्दी फ़ायदा मिले। तो blogging आज भी उतनी ही successful है जितनी पहले थी, बस अभी blogging में बहुत सारे changes हुए हैं और AI का optimization हुआ है, जिससे आपको बेहतर content लिखना पड़ेगा।
Conclusion
आप blogging सिर्फ WordPress पर ही नहीं बल्कि अन्य platforms पर भी कर सकते हैं। जैसे इस blog पर मैंने आपको Reddit या Pinterest के examples दिए हैं, वैसे ही आप और भी platforms पर देख सकते हो। Twitter भी एक बहुत अच्छा platform है, इसके अलावा आप Instagram पर भी content बनाकर audience build कर सकते हो और उन्हें अपनी website या अपने blog पर भेजकर monetize कर सकते हैं।

