Pinterest पेज का SEO 2026 में कैसे करें – PinClicks Tool Guide in Hindi

On: April 5, 2026 |
9 Views
Pinterest Page SEO in Hindi

आज से लगभग डेढ़ साल पहले मैंने एक Pinterest पेज शुरू किया था और हाल ही में 30 days का Overall Performance, जहाँ 1.5 लाख से अधिक impressions और 1 लाख से ज़्यादा audience मेरे Pinterest पेज पर जुड़ चुकी है।

यह केवल Pinterest blog का SEO करने के कारण हुआ है। शुरुआत में मुझे Pinterest के SEO के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी और मैं Pinterest को एज़ अ सोशल इमेज शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करता था।

मैंने जितनी भी Pinterest SEO के बारे में वीडियो YouTube पर देखी हैं, लगभग सभी में जो चीज़ें बतायी गई हैं वो मेरे लिए न कभी काम आईं और न ही मैं उन्हें समझ पाया।

बट अब आपको इन सब चीज़ों से गुज़रने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज के इस लेख में मैं आपको Pinterest niche के लिए सही से keyword research कैसे किया जाए, अपनी niche से target audience को कैसे ढूंढें और कुछ ही महीनों में अपने Pinterest पेज को grow कैसे करें, इसके बारे में जानकारी बताऊँगा।

Pinterest पेज रैंक कैसे करें?

Pinterest पेज Rank करने के बहुत सारे factors होते हैं और इन factors को समझने से पहले इस आर्टिकल में हम एक टूल का इस्तेमाल करने वाले हैं जो हमारे Pinterest के SEO को बेहतर वे में करने में हमें सहायता करेगा।

जैसे हम 2026 में blogging को एक successful career बनाने के लिए SEO करते हैं और WordPress पर Rank Math या Yoast SEO जैसे plugins का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही Pinterest पेज को भी rank करने के लिए और उसका SEO बेहतर बनाने के लिए हमें PinClicks जैसे एडिशनल tools का इस्तेमाल करना पड़ता है।

अब यह Pinterest SEO करने के लिए हम PinClicks नाम के टूल का इस्तेमाल करेंगे। हालाँकि यह एक paid टूल है बट इसका free trial वर्ज़न भी आपको पेज grow करने में बहुत मदद करेगा। इस टूल में बहुत सारी चीज़ें अवेलेबल हैं जो हमारी pins को viral करने में मदद करती हैं।

Pinterest page seo from PinClicks tools
PinClicks Tool Dashboard

तो सबसे पहले आपको PinClicks की वेबसाइट पर जाकर sign up करना होगा और अपने पेज को कनेक्ट कर लीजिए। उसके बाद आपको डैशबोर्ड में Link Explorer, Keyword Explorer, Pin Rank Tracker, SERP Tracker और Account Explorer जैसे फ़ीचर्स देखने मिलेंगे।

अब ये फ़ीचर्स बहुत डिफरेंट तरीक़े से आपको Pinterest पेज के SEO को करने में मदद करते हैं। जैसे यदि आपको focus keyword अपने pins के लिए ढूंढना है या boards के लिए ढूंढना है, तो यह high demand keywords या low competition score वाले keywords को आपको सजेस्ट करता है।

तो बिना किसी वक़्त गंवाए चलिए अपने Pinterest पेज के SEO को करना समझते हैं और जल्दी पेज को rank करने के तरीक़े देखते हैं।

Read this Also: क्या Blogging 2026 में Worth It है?

Pinterest पेज का SEO कैसे करें?

तो Pinterest पेज का SEO करने के लिए सबसे पहले हमें PinClicks वेबसाइट के फीचर्स को समझना होगा। तो चलिए इस टूल को आसान तरीके से समझकर अपने competition को कम करते हैं।

#1 Analyze Your Page

आपको Pinterest पेज के जितने भी pins रैंक हुए हैं, उन्हें analyze करना होगा। तो जितने भी pins आप देखोगे, वो आपकी niche से रिलेटेड keywords आपको recommend करेगा। जैसे कि कुछ pins होंगे जो आपने अपने Pinterest पर पोस्ट किए होंगे, अब यह फीचर आपको आपके पेज के टॉप pins, search volume और इन्हें कब क्रिएट किया गया था, इनकी सारी जानकारी बताएगा।

इस टूल की सहायता से आपको estimated search volume और आपके top pins की समझ आएगी, जहाँ आपको अपने results भी दिखाई देंगे।

#2 Link Explorer

Link Explorer नाम का एक फीचर आपको इस टूल में दिखाई देगा, जहाँ आपके पोस्ट किए हुए Pinterest के सभी pins दिखेंगे। आपको बाजू में pin का score भी पता चलेगा। इस score के माध्यम से आप अपने pins के keywords को समझ सकते हैं।

आप चाहें तो उस pin score को ChatGPT में जाकर भी analyze कर सकते हो, जिससे आपके Pinterest पेज के लिए और अधिक ideas को find करने में आसानी होगी।

#3 Keyword Explorer

यह फीचर Pinterest के SEO का आधे से ज़्यादा काम कर देता है, क्योंकि हम नॉर्मल SEO में जो चीज़ें नहीं कर पाते, वही चीज़ें यह Keyword Explorer हमें करवाता है। यहाँ आपकी niche से रिलेटेड keywords को यह हमें auto-suggest करता है।

और सिर्फ कीवर्ड ऑटो-सजेस्ट ही नहीं, बल्कि उस keyword का direct competition क्या है, उसके भी सुझाव देता है जिससे हमें हमारे competition के बारे में जानकारी मिलती है और हम high demand keywords को टारगेट कर सकते हैं।

#4 Search Tracker

Search Tracker फीचर की सहायता से आप अपने Pinterest niche पर किसी अन्य पेज या pins को ट्रैक कर सकते हो। यहाँ आप timer भी सेट कर सकते हो और साथ ही उन सभी pins को आप आसानी से ट्रैक कर पाएंगे।

अब जब आपने अपने pins को डिजाइन कर लिया है, अब बारी आती है उन्हें सही तरीके से optimize करने की। क्योंकि आप Pinterest पेज पर जितने भी pins बना रहे हो, उनके title और description पर आपको अच्छे से ध्यान देना होगा।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए मैंने एक Home Decor का Pinterest पेज बनाया है, तो मैं Home Decor से रिलेटेड सभी pins को title, description और tags लगाऊँगा और साथ ही उन pins के status को हमेशा चेक करते रहूँगा, जिससे मुझे मेरे pins की ranking को unlock करने में आसानी होगी।

Conclusion

Pinterest पेज का SEO करना बहुत बड़ी बात नहीं है। यदि आप सही niche चुनकर अपने pins के performance को टाइम-टू-टाइम अपडेट और analyze करते रहोगे, तो कुछ ही महीनों में आपको Pinterest पेज की ग्रोथ नज़र आएगी।

Pinterest SEO में pin की design भी बहुत अच्छा रोल निभाती है, तो आपको अपनी niche को बेहतर तरीके से स्टडी करना होगा और PinClicks टूल की सहायता से अपने SEO को boost करना पड़ेगा।

Share

Leave a Comment