Keyword Golden Ratio (KGR) क्या है? और 2026 में KGR Method काम करेगा?

On: May 18, 2026 |
201 Views
Keyword Golden Ratio Method Hindi

दोस्तों जब 2020-21 में मैंने Blogging की शुरुआत की थी तब SEO सीखना शुरू किया था और उस समय KGR यानी Keyword Golden Ratio नाम का एक बहुत ही Popular Method हुआ था। और Pandemic के Time हर एक व्यक्ति घर बैठकर जब Blogging कर रहा था तो वह इसी Keyword Golden Ratio Method को इस्तेमाल कर रहा था।

उस समय तो बहुत से लोगों ने Claim किया है कि इस Method के ज़रिए कुछ ही घंटों में या दो-तीन दिनों में उनके Blog Pages Google के First Page पर Rank करने लग गए थे। लेकिन अब 2026 का समय आ चुका है और AI ने already इतना Competition कर दिया है कि Human Content में भी Ranking मिलना मुश्किल हो गया है।

अब ऐसे में On Page SEO, Off Page SEO तो हम करते ही हैं but क्या इसके साथ इस KGR Method को इस्तेमाल करना सही रहेगा? क्या ये सच में Method 2026 में काम करेगी और instant आपके Blog Post को Ranking दिलाएगी या ये एक Outdated Method बनकर रह गई है?

तो यदि आप भी Keyword Golden Ratio Method को 2026 में Try करने की सोच रहे हो तो मेरा यह Article पूरा ज़रूर पढ़ें। इसमें मैं आपको Detail में सारी चीज़ें समझाऊंगा।

Keyword Golden Ratio Method क्या है?

KGR Method एक ऐसा Method है जिसे Doug Cunnington ने Introduce किया था और इसमें इस व्यक्ति ने बहुत Simple Formula रखा था कि जितने भी Low Competition Keywords हैं उन पर तुम बहुत आसानी से Rank कर सकते हो।

और यदि आपका नया Blog है जिसकी Domain Authority पहले से बहुत Low है उस समय पर ये KGR Method काम करती थी।

KGR Method का Formula क्या है?

तो इसका Formula बहुत Simple रखा था:

Number of Google Results with Keywords in Title ÷ Monthly Search Volume

यानि Google Results पर जितने Numbers के Results हैं उतना Keyword का Title जिसको हम Divide करेंगे Monthly Search Volume से।

जैसे कि 0.25 से कम का Result आता है तो आपका Keyword वह Golden Ratio Keyword में आएगा यानी उस Keyword को हम Low Competition Keyword कहेंगे जिसे बहुत आसानी से Rank किया जा सकता है।

लेकिन यह KGR Method काम करने के लिए एक Condition भी रखी गई थी कि वह Keyword का Monthly Search Volume 250 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

यदि 250 से ज्यादा है तो यह Formula काम नहीं करेगा क्योंकि वह High Competition Keyword पर चला जाएगा।

Read this Also: WordPress Blog पर Custom AI Chatbot कैसे लगाएं?

KGR Method Range Category

KGR Method को तीन Range की Categories में Divide किया गया है जिससे हमें बेहतर Results मिल सके। तो KGR Result को आप नीचे दिए गए तीन Category के हिसाब से ही अपने Blog पर Implement कर सकते हो।

Lower than 0.25: यदि आपका KGR 0.25 से कम है तो यह Keywords पर आप नए Blog में काम कर सकते हो क्योंकि इसमें Domain Authority और अन्य चीज़ें नहीं देखी जाती बल्कि आपका Content और Keyword को Targeted करने का नजरिया देखा जाता है। वहाँ आपको ज़्यादा Priority मिलेगी।

0.25 to 1.00: यदि आपका KGR 0.25 से 1 के बीच में है तो इसको हम Competitive Market कहेंगे यानी Rank आपका Content और Article हो सकता है परंतु Possibilities कम रहेगी और यह थोड़ा Time Taking Process है। तो इसमें आपको अपने Content को बहुत Detail में लिखना है ताकि वह Search Results में आ सके।

More than 1.00: यदि आपने ऐसे Topics ढूंढे हैं, Keywords ढूंढे हैं जिनका KGR 1 से ज़्यादा है तो यह Highly Competitive होगा और इसमें नए Blog को बिल्कुल काम करना नहीं चाहिए क्योंकि यहाँ पर High Authority Websites already Rank कर रही होती हैं। तो उसमें आपको एक नई Space मिलना बहुत मुश्किल होता है।

KGR Method को 2026 में कैसे इस्तेमाल करें?

तो KGR Method 2026 में इस्तेमाल करने के लिए Steps वही पुराने हैं, मैं आपको समझा देता हूँ।

Step 1: Search Volume Check करो

तो सबसे पहले हमें हमारे Targeted Niche या Keyword का Search Volume ढूंढना पड़ेगा। वह Check करने के लिए आप कोई भी Keyword Research Tool जैसे Ubersuggest या Google Keyword Planner का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहाँ आपको अपने Keyword का Monthly Search Volume समझेगा।

तो यदि आपने WordPress Ai Chatbot से संबंधित कोई Keyword ढूंढा है और उसका Search Volume 150 से कम का है तो यह KGR में Apply होगा।

Step 2: Google Search allintitle

अब हमें Google पर जाकर इस Keyword से Related Articles को ढूंढना पड़ेगा। लेकिन हम Direct Google पर जाकर Keyword Search नहीं करेंगे बल्कि हम Google पर allintitle: में हमारा Keyword Search करेंगे।

जैसे:

allintitle: WordPress Ai Chatbot

अब यह Keyword जब हमने Google पर Search किया तो हमें 12 Pages दिखे और हमारा Search Volume 150 है, तो हमारा Result हम अभी Calculate कर पाएंगे।

Step 3: KGR को Calculate करें

तो क्योंकि अब हमारे पास हमारा KGR Search Volume पता है और कितने Pages हैं यह भी हमें पता है, तो हम 12 Pages को Divide करेंगे 150 से जो कि हमारा Search Result है।

तो हमारा Equal To जो Value आया वह 0.25 से कम है यानी यह एक Golden Ratio Keyword बन गया है।

तो अब हम इस Keyword पर बहुत आसानी से काम कर सकते हैं और एक Detailed Article with Images लिखने के बाद इस Article को आसानी से Google पर Rank किया जाएगा।

क्या 2026 में KGR Method काम करेगा?

दोस्तों, यदि मैं आपको सच्चाई बताऊं, तो KGR Method पहले जितना 100% Effective अब नहीं रहा क्योंकि 2018 से 2020 के Time में KGR Method का चलना आसान था,

लेकिन अब 2026 में जब भी Google E-E-A-T यानी (Experience, Expertise, Authoritativeness, Trustworthiness) के जरिये Algorithm को Fetch करता है तो वहाँ आपके Content Quality पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

इसलिए KGR Method अभी भी Useful है but पहले जितनी Capable नहीं है। यहाँ आपको KGR Method के साथ Search Intent को Match करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, तो आपको KGR के साथ Long Form Detailed Content भी लिखना पड़ेगा और एक सही Internal Linking Strategy और SEO के जरिये आपको Ranking मिल सकती है।

लेकिन KGR Method को सही से इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ Tools का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे Google Keyword Planner, Ubersuggest या फिर आप Keywords Everywhere जैसे Platform को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

और यदि Search Volume 250 से ज़्यादा है तो आपको वैसे Keywords को Ignore ही करना चाहिए क्योंकि उसमें Competition पहले ही बहुत ज़्यादा है।

Conclusion

दोस्तों हम चाहे KGR Method की बात कर लें या SEO Internal Linking की, हर जगह आपको SEO पर ही ज़्यादा Importance देना पड़ेगा और साथ ही हमारे Content Quality पर भी।

क्योंकि KGR Method तो 2026 में Dead नहीं है, लेकिन वो इतनी Effective भी नहीं है। तो End में हमारे पास सिर्फ हमारा Content ही बचता है। यदि हम Low Value Content लिखेंगे तो उसका Rank होना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

तो Low Value Content लिखने की जगह Quality Content लिखिए और Low Competition Keywords को ढूंढकर उन पर काम कीजिए, तभी आपका नया Blog तेजी से सफल हो पाएगा।

Share

Ridhima Kamble

मैं WordPress Developer हूँ और 5 सालों से Blogging कर रही हूँ। Newzybizz पर मैं WordPress पर आने वाले सभी तरह के Errors को Fix करने की जानकारी शेयर करती हूँ।

Leave a Comment