Blogging में आज के समय में SEO और Internal Linking का सबसे ज़्यादा Importance है। और ऐसे में यदि आप एक Full-Time Blogger बनने की सोच रहे हो तो आपका First Thought Backlinks, Keyword Research और Content Quality ही होना चाहिए। क्योंकि Blog SEO में सबसे Useful यही चीज़ें होती हैं।
परंतु इसके अलावा एक और चीज़ है जिसको आप नज़रअंदाज़ बिल्कुल ना करें और वह है Internal Linking क्योंकि बहुत से नए Bloggers को मैंने एक ही Mistake करते देखा है कि वह Internal Linking Audit नहीं करते हैं और Audit Process को नहीं समझते हैं।
क्योंकि हमारा जो पहले से लिखा हुआ Content है उसे Re-Elevate करने के लिए हम नए Content के साथ उसे Integrate करते हैं ताकि नए Readers को हमारे पुराने लिखे हुए Blog Posts के बारे में भी पता चल सके। तो इससे हमारे Organic Traffic में भी काफ़ी Improvement आता है।
तो आज के इस Article में आपको ऐसे Free Tools बताऊँगा जिनका इस्तेमाल करके आप अपना Internal Linking Audit निकाल सकते हैं।
Contents
Internal Link Audit क्या है?
Internal Link Audit एक Systematic Review होता है, जहाँ हम हमारे Articles में पुराने Content या Internal Links को Check करते हैं, जैसे हमारे Orphan Pages, जो Initially हमने New Posts के साथ Link नहीं किए हैं।

अब कुछ Pages हमारे हो सकते हैं, जो Internal Linking बहुत ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और कुछ में बिल्कुल नहीं। तो इससे क्या होगा हमारा जो Anchor Text है उसका Relevance बढ़ जाएगा।
और यदि हमने किसी Post में ऐसे Internal Links रखी है जो Post Exist नहीं करती, यानी Broken Internal Links, तो उसके बारे में भी हमें पता चलेगा।
Internal Linking Audit हमें साल में 3 से 4 बार करना ही चाहिए क्योंकि हर तीन महीने में हमारा एक नया Audit हम बना सकते हैं जिससे हम हमारे Blog पर 25+ Articles पर Apply कर पाएँगे।
Internal Linking: Keyword Golden Ratio (KGR) क्या है? और 2026 में KGR Method काम करेगा?
Internal Linking करना क्यों ज़रूरी है?
Internal Linking वो Links होते हैं जो हमारे Previous Blog Posts Links को नए Blog Posts से Attach करते हैं। यानी हमने एक WordPress से संबंधित Article पहले से लिख रखा है और हम नया एक Article लिखेंगे WordPress 2026 पर, तो हमारे पुराने Article को हम हमारे 2026 WordPress Article में “Read This Also” में Add कर देंगे।
इससे Blog Reader को नए और पुराने दोनों Articles के बारे में पता चलेगा और साथ ही Google Algorithm को भी हमारा Structure समझ में आएगा।
तो जब Google Bot हमारी Website को Crawl करने आएगा उसे हमारे Posts में Internal Linking भी दिखेगी जिससे Google Algorithm को भी हमारी Website के बारे में, हमारे Content के बारे में बेहतर तरीके से समझ आएगा।
Internal Linking Audit 2026 में कैसे बनाएं?
Internal Linking को 2026 में आप Free Tools के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी इसका Audit Report बना सकते हैं। इसके लिए आपके पास Google Search Console का होना बहुत ज़रूरी है।

तो चलिए Step by Step Internal Linking Audit बनाना सीखते हैं।
Step 1: Blog Post List
सबसे पहले हमारी Website पर हमने जितने भी Blog Posts लिखे हैं, उनकी एक List बना लीजिए। और उस Blog Posts URL को उस List में शामिल कर दीजिए।
इसके बाद हमें Screaming Frog Website को Open करना है और वहाँ हमारे Blog Posts URL को Paste कर दीजिए, जो खुद से ही आपके Posts को Crawl करना शुरू कर देगा। इसके Free Version में आपको 500 Pages को Crawl करने का Option मिलता है।
तो जैसे ही हमारा Crawl Complete हो जाएगा, इसके बाद हमारे सारे Pages पर Internal Linking List दिखाई देगी।

अब हमने जितने भी Internal Links की List बनाई है, उसे आप Google Sheets या Excel में Paste कर दीजिए, जिसके बाद हमारे पास उन Posts का URL, Title और Word Count दिखाई देगा।
Step 2: Orphan Pages Identify
अब हमने जो Excel Sheet या Google Sheets में एक List बनाई है उसमें हमें Orphan Pages ढूँढने हैं क्योंकि इनमें Internal Linking नहीं होगी।

तो Screaming Frog में आप इन Links Option पर जाइए। वहाँ आपको जो Inlinks Column दिखेगा उसमें जो 0 Count है वही हमारे Orphan Pages कहलाएंगे।
Step 3: Most Linked Pages
अब हो सकता है आपने कुछ Posts के अंदर बहुत ज़्यादा Internal Linking की हो। हालाँकि इसे हम Strong Pages ही कहते हैं but आपको इसे Check करने के लिए Search Console में जाना होगा।
और वहाँ Left Side में Links नाम का Section दिखेगा जिस पर आप Click करते ही Internal Linking आपको सारे दिखाई देगी। अब जिस Post पर आपने ज़्यादा Internal Linking की है वहाँ आप कम या ज़्यादा भी कर सकते हो।
Step 4: Anchor Text Audit
अब सबसे Important Part Internal Linking Audit का Anchor Text ही है क्योंकि यदि आपका Anchor Text Visible है तभी उस पर User Click करेगा और वह आपके पुराने Article को पढ़ने जाएगा।
तो Screaming Frog में ही हमें एक Anchor Column दिखेगा जिसमें आप Generic Anchors, Over Optimized Anchors और Missing Anchors को देख सकते हैं।
इन तीनों Anchors के अलग-अलग मतलब होते हैं जैसे Generic Anchors में आप Read More या Click Here का इस्तेमाल कर सकते हैं और Over Optimized Anchor में आप Exact उसी Article Keywords को Implement करोगे और Missing Anchor में हम Keywords तो डालते हैं but उसमें Link नहीं लगाते हैं तो उसे हमें Fix करना होगा।
Step 5: Broken Internal Links
अब क्योंकि हमारे Internal Linking का हेतु यही है कि पुराने Blog Posts को नए Blog के साथ Integrate किया जाए तो यदि हमारा कोई पुराना Blog Post हमने Delete कर दिया है तो उसका जो Internal Link है वह Broken Link बन जाएगा।
तो ऐसे में 404 Error आ सकता है। तो Screaming Frog को आप Open कीजिए और Response Codes में जाकर वहाँ आपको एक Filter लगाना है 4XX का।
इसके बाद हमारे जितने भी Broken Internal Links हैं उसकी हमें एक List मिल जाएगी। आप उन URLs को अपने Articles से Remove कर दीजिए।
तो दोस्तों कुछ इस तरह से आप अपने Blog के लिए Internal Linking Audit Create कर सकते हो और 2026 में यह करना जरूरी भी है।
अब Screaming Frog का इस्तेमाल हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह Crawl Depth में हमें Website की पूरी Internal Linking की जानकारी दे देता है और Mostly यह Process Automation पर ही चलती है तो हमें manually कुछ करने की जरूरत नहीं है।
और याद रखें आप हमारे Valuable Readers हो, इसलिए हम भी हमारे Website में Broken Internal Links को हमेशा Check करते रहते हैं ताकि आप लोगों को नया Content और 404 Error न आए, ऐसा Content ही पढ़ने मिले।
Conclusion
दोस्तों Internal Linking Audit बनाना SEO का बहुत Important Process है और इसे आप बिल्कुल भी Ignore न करें क्योंकि आपके Existing Content में जब हम हमारे पुराने Posts Links को Attach करते हैं तो Readers को दोनों Niche से संबंधित Articles एक ही जगह पर पढ़ने मिलते हैं।
और Screaming Frog जैसे Free Tool का इस्तेमाल करके आप अपना Blog का Free Internal Linking Audit बना सकते हैं।











