WordPress में ERR_TOO_MANY_REDIRECTS Error को Cloudflare से Fix कैसे करें

On: May 16, 2026 |
133 Views
ERR_TOO_MANY_REDIRECTS Error

दोस्तों यदि हाल ही में आपने Cloudflare के साथ अपने WordPress को Connect किया है तो आपने एक Issue ज़रूर देखा होगा। आपकी Website Open करते ही Blank Screen आ रही होगी और वहाँ ERR_TOO_MANY_REDIRECTS लिखा दिखाई दे रहा होगा। ऐसे में आपके Visitors Website Scroll नहीं कर पाएंगे और ना ही आप अपने WordPress Dashboard को Access कर पाओगे। यह केवल SSL Certificate Install करने के कारण हुआ है।

लेकिन ऐसा क्यों हुआ है? तो जब हम Cloudflare में SSL Certificate के लिए HTTP से HTTPS को Redirect करते हैं तो Flexible SSL और WordPress का एक Redirect Loop बन जाता है जिसके कारण यह Problem Create होती है।

तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आज के इस Article में मैं आपके Error Too Many Redirects के WordPress Problem को Solve करके दूंगा और साथ ही Cloudflare में ही SSL Certificate को Properly Install करना बताऊंगा।

WordPress Redirect Loop क्या है?

इस Issue को Solve करने से पहले हमें यह समझना पड़ेगा कि WordPress Redirect Loop एक्चुअल में होता क्या है। तो देखिए, Browser और Server इन दोनों के बीच में एक Connection होता है।

तो जब भी हम हमारे Browser में कोई URL Open करते हैं, तो उनके बीच का जो Connection होता है वह Involve होता है। इसे ही हम एक Redirect Loop कहते हैं।

जैसे for example, आप Browser में xyz.com यह लिखते हो, तो Server में उस Website को Open किया जाता है। तो इन दोनों के बीच में एक Redirection का Loop होता है। यह आपको ऐसे समझ नहीं आएगा, but वह Backend में काम करता है। और Browser को approximately 20 Redirects का एक Safe Limit रखा जाता है। इसके बाद अगर बहुत सारा Redirect Error होता है, तो Browser उसे अपने आप Redirect करते जाता है।

Error Too Many Redirects Problem क्यों है?

जब हम Cloudflare में Flexible SSL On करते हैं, तब वहाँ HTTP में आपके Server के द्वारा एक Redirect Loop Create होता है। वहीं जब आप SSL का Full Mode Select करते हो, तो वहाँ Browser और Cloudflare दोनों में HTTPS On होता है और यह Safe भी होता है।

जब आप SSL का Full Strict Mode Enable करते हो, तो वहाँ Browser, Cloudflare और साथ ही Server के साथ HTTPS Verifiedly रहता है और यह Safest Option माना जाता है। अब Cloudflare आपके Server के HTTP में Connected होता है, लेकिन जो Visitor आपकी Website Scroll करने आता है, वह HTTPS में देख पाता है।

तो Simple शब्दों में कहें, तो WordPress में एक Redirect Rule लगता है, अगर कोई User आए तो वह HTTP की जगह HTTPS पर भेज देता है। इसे ही हम Cloudflare HTTP Request Service कहते हैं। आप इसे ऊपर दिए गए Visual Diagram के Through भी समझ सकते हो।

Read this Also: WordPress Database Full Fix कैसे करें?

Too Many Redirects Error को Cloudflare से Fix कैसे करें?

तो दोस्तों अब यह जो हमें Too Many Redirects का Issue आ रहा है, इसे Fix करना यानी SSL Certificate की Request या Settings को Fix करना है। तो यह करने के लिए हम Cloudflare में दो Method के द्वारा कर सकते हैं।

तो नीचे मैं आपको 3 Method समझाऊंगा। आप 3 Method Try कीजिए, कोई ना कोई एक Method से आपका यह WordPress ERR_TOO_MANY_REDIRECTS Error Fix हो जाएगा। तो चलिए Method 1 की तरफ बढ़ते हैं।

Method 1: Cloudflare SSL Full Mode

तो जब हमारे Server पर हम Cloudflare का एक SSL Certificate Install करते हैं तो by default Cloudflare हमें Full Mode पर SSL को Enable करवाता है, जिसके वजह से यह Issue हो सकता है।

  • तो हमें सबसे पहले Cloudflare Dashboard को Login करना है।
  • वहाँ आप अपने Domain को Select कीजिए और SSL/TLS के Option पर Click कीजिए।
  • अब Overview में जाकर आपको SSL/TLS Encryption Mode पर Click करना है।
  • वहाँ यदि यहाँ पर Flexible लिखा होगा तो उसे आप Full पर Click कर दीजिए
  • Save के Button पर Click करना है।
Flexible: Cloudflare → Server (HTTP) ← PROBLEM
Full: Cloudflare → Server (HTTPS) ← FIXED
Full Strict: Cloudflare → Server (HTTPS + valid cert verified) ← BEST

इससे आपका जो Server पर SSL Installed है वह Valid होगा और SSL Certificate की सारी Request Redirect होगी।

Method 2: Disable Force HTTPS Code in WordPress

यदि आपने किसी Web Developer को आपका WordPress Website Manage करने दिया है तो हो सकता है उसने Plugins manually HTTPS Redirect के लिए डाल दिया हो।

तो जब भी Cloudflare में Flexible Mode On रहता है तो WordPress भी forcefully HTTPS में ही Redirect करता है, जिससे Double Loop Create हो जाता है और इसी के कारण Error Too Many Requests का Error आता है।

अब इसके लिए दो तरीकों से आप अपनी Location Find करनी होगी जहाँ पर HTTPS का Force Code लगा हुआ है। तो वह ढूंढेंगे कैसे? तो उसके लिए Location A और Location B दोनों को आपको देखना पड़ेगा।

Location A: WP Config File

तो सबसे पहले आप अपने cPanel में File Manager Open कर लीजिए और वहाँ Root Directory में WordPress के Folder में wp-config.php के File को Open कीजिए।

वहाँ आपको नीचे दिए गए Lines को ढूंढना होगा

define('FORCE_SSL_ADMIN', true);
define('FORCE_SSL_LOGIN', true);

और जहाँ आपको define के पहले // लगाएं जिससे वह Comment Out हो जाएगा।

// define('FORCE_SSL_ADMIN', true);
// define('FORCE_SSL_LOGIN', true);

इसके बाद आप Save कर लीजिए।

Location B: htaccess File

अब same Root Directory में ही .htaccess के File को Open करना होगा और वहाँ Search Box में जाकर नीचे दिए गए Code को Search करें।

RewriteEngine On
RewriteCond %{HTTPS} off
RewriteRule ^(.*)$ https://%{HTTP_HOST}%{REQUEST_URI} [L,R=301]

अब वहाँ आपको कुछ इस तरह का Version दिखाई देगा। इनमें आपको RewriteEngine, RewriteCond, RewriteRule के पहले Hash (#) का Option लगाकर इन Lines को Comment Out करना पड़ेगा।

# RewriteEngine On
# RewriteCond %{HTTPS} off
# RewriteRule ^(.*)$ https://%{HTTP_HOST}%{REQUEST_URI} [L,R=301]

इसके बाद आप इस File को Save करके अपने WordPress Site को Refresh कीजिए।

Conclusion

दोस्तों आप WordPress Admin Panel में जाकर Settings में General पर Click करके भी WordPress Address URL को HTTPS और Site Address URL को HTTPS में Change कर सकते हो और इससे भी यह Loop खत्म हो जाएगा।

मुझे उम्मीद है यह दोनों Method के Steps Follow करने के बाद आपका Error Too Many Redirects का Issue Fix हो जाएगा क्योंकि 90% Cases में Cloudflare के Flexible SSL Mode के वजह से ही यह Issue होता है। तो जैसे ही आप उसे Full Mode पर Change करोगे आपका काम खत्म हो जाएगा।

अगर फिर भी ना हो तो जैसे मैंने बताया .htaccess File के द्वारा भी इसे Fix किया जा सकता है।

Share

Ridhima Kamble

मैं WordPress Developer हूँ और 5 सालों से Blogging कर रही हूँ। Newzybizz पर मैं WordPress पर आने वाले सभी तरह के Errors को Fix करने की जानकारी शेयर करती हूँ।

Leave a Comment