दोस्तों अभी तक हमने वर्डप्रेस पर ब्लॉग बनाने से लेकर वर्डप्रेस ब्लॉग पर कैसे कस्टम AI Chatbot लगाए ये सब देख लिया था, Content कैसे लिखना है इस पर भी हमने चर्चा कर ली।
अब आप सोचो आपने बहुत अच्छा Content लिखा है, आपके Articles Google पर Rank भी हो चुके हैं, क्योंकि आपने Technical SEO, On-Page, Off-Page सारा SEO कर लिया है, लेकिन आप जब भी Google Analytics Open करते हो तो वहाँ पर आपको Bounce Rate पचास, साठ या उससे भी अधिक दिखता है।
अब ऐसा क्यों हो रहा है?
क्योंकि Users आपके Website पर आ रहे हैं और वो एक या दो सेकंड या पाँच सेकंड में ही आपके Website को Back करके जा रहे हैं। इसका मतलब आपकी Website के Content में कुछ Problem हो सकती है या फिर Overall आपके Blog में।
क्योंकि देखिए अगर हम SEO के हिसाब से भी चलें तो Blog का Bounce Rate बहुत कम होना चाहिए। अगर Bounce Rate ज़्यादा है इसका मतलब User आपके Page को बिना देखे ही Exit कर रहा है।
तो यदि आपकी Website या Blog का Bounce Rate काफी ज़्यादा है और आप इस चीज़ से परेशान हो चुके हैं तो बिल्कुल भी चिंता न करें चाहे वो आपके Website की Loading Speed के वजह से हो या आपको User का Experience अच्छा करना हो।
आज इस Article में मैं आपको कुछ Tips बताऊंगा जो एक्चुअल में आपके Blog का Bounce Rate काफी हद तक कम कर देंगे।
Contents
ब्लॉगिंग में Bounce Rate क्या है?
तो दोस्तों, अब Blogging की Journey में यदि आपको Bounce Rate क्या है यह पता नहीं होगा तो आपकी Blogging की Growth बहुत हद तक Unstable हो सकती है क्योंकि Bounce Rate का समझना आपको बहुत जरूरी है।
तो चलिए देखते हैं Bounce Rate एक्चुअल में होता क्या है?

Bounce Rate यानी आपके Blog पर Visitors हैं वो कितने Time तक आपके Website पर रह रहे हैं या Repeat आ रहे हैं इसके बारे में जानकारी देता है।
For Example, एक व्यक्ति आपकी Website पर Google Search से आया है और आपके Blog Post पर आते ही एक या दो सेकंड में उसने Back कर लिया है यानी वो आपकी Website को Close कर चुका है तो आपकी Website का Bounce Rate High हो जाएगा।
यानि ये आपकी Website के Bounce Rate में User Count होगा। क्योंकि User आया, उसने आपकी Website Open की और वैसे ही वो आपके Website को छोड़कर चला गया।
तो इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन SEO के हिसाब से जिन Website का Bounce Rate ज़्यादा होता है उन पर बहुत ज़्यादा Impact पड़ता है। उनकी Ranking Down होती है और बहुत सारी चीज़ें होती हैं।
Read this Also: High CPC Keyword Research कैसे करें?
Blog का Bounce Rate कम कैसे करें?
तो दोस्तों Blog का Bounce Rate बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। अब हम तीन से चार ऐसे Main Problems पर Focus करेंगे जिससे सच में आपके Blog का Bounce Rate कम हो जाएगा।
1. Page Speed Optimization
तो दोस्तों पिछले Technical SEO में हमने Page Speed Optimization के बारे में Discuss किया था। लेकिन सिर्फ Technical SEO तक ही Page Speed Optimization Limited नहीं है। इसके बहुत सारी चीज़ें आपको ध्यान देनी पड़ती हैं।

जैसे अगर आपकी Website का Speed खुलने में तीन-चार सेकंड लगा देता है या फिर उससे भी अधिक तो जितने भी Mobile Users हैं वो तो आपकी Website को Open करने के बाद इतनी देर तक Wait नहीं करेंगे क्योंकि आजकल लोगों में उतना Patience नहीं है।
तो जिन Website का Loading Speed दो या तीन सेकंड से ज़्यादा होता है उनका Bounce Rate बढ़ ही जाता है।
इसलिए आपको कुछ चीज़ों का ध्यान देना होगा, जैसे:
- आपके Blogging में आप Unnecessary CSS का इस्तेमाल न करें।
- Website के जितने भी Images आपने Use किए हैं वो सारे Compress करिए या उसे Web Format में रखें।
- अगर आपने कोई Cache Plugin का इस्तेमाल किया है तो आप उस Plugin को Regularly Update करते रहिए और Clear Cache भी।
- आपकी Website में Lightweight Theme का इस्तेमाल जरूर करें।
अब ये सारी चीज़ों के बाद आपको समय-समय पर Google Page Speed Insights की Website में जाकर आपके Blog का URL डालकर अपने Website की Loading Speed ज़रूर Check करते रहना चाहिए।
जब आपके Website की Loading Speed बढ़ जाएगी तो आपका Website का Bounce Rate भी काफी हद तक कम हो सकता है।
2. Internal Linking SEO
अब देखो हमने SEO के बारे में Already दो-तीन Topics पर बात कर चुके हैं चाहे वो On-Page SEO हो या Technical SEO हो।
लेकिन इसके अलावा भी बहुत सी चीज़ें हैं जिन पर हमें ध्यान देना पड़ता है, उन्हीं में से एक है Internal Linking।

यानि आपके Content में Users को अपने पुराने Article या Related Articles पर Attract करने के लिए Internal Linking का इस्तेमाल किया जाता है जिससे हमारे Blog की Readability भी बढ़ जाती है और User आता है तो वो Engage भी रहता है।
तो आप जिस किसी भी Topic पर Article लिख रहे हो उससे Related Topics के आपके Blog Post के Links उस Article में जरूर Internal Linking के ज़रिए Embed कीजिए।
3. Blog Post Structure
अब देखो बहुत से लोग Blogging तो करते हैं, Content भी अच्छा लिखते हैं बट Content का Structure उन्हें समझता नहीं है, क्योंकि वो Content के Structure में ही गलती कर देते हैं।
कोई भी बड़े-बड़े Paragraph लिख देते हैं, कहीं भी Heading Size बढ़ाकर देते हैं। H3, H4 Heading कैसे इस्तेमाल करनी इनके बारे में उन्हें पता नहीं होता।
कई-कई बार तो Heading में ही सौ-दो सौ Words के रख देते हैं। तो ऐसा आपको बिल्कुल भी नहीं करना है। सारी चीज़ें Proper करिए, जैसे:
- Desktop Device पर बड़े Fonts और Mobile Device के लिए Small Fonts Use कीजिए।
- Heading हमेशा Limited Words में रखिए।
- Heading का Size भी Bold रखिए।
- Paragraph को तीन-चार Lines से अधिक बिल्कुल न बनाएं।
तो इन सारी चीज़ों से Website का जो Engagement है वो बहुत हद तक Improve हो जाता है क्योंकि जब Reader आपकी Website के Post को पढ़ने आता है तो वो Structure भी देखता है ऊपर से नीचे तक उसे क्या Content दिख रहा है।
अच्छी Images को Use कीजिए और इन सारी चीज़ों के बाद एक Reliable Structure पर ध्यान दीजिए।
4. Blog Design
अब मैं Blog Design इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि अधिकतर लोग Mobile Phone के ज़रिए ही Website या Blog पढ़ते हैं।
और अगर Mobile में आपकी Website Lightweight नहीं है, उसका Design Minimal नहीं है, बहुत ज़्यादा Heavy चीज़ें आपने Use कर रखी हैं तो वो User को Attract नहीं करता है।
इसलिए सिर्फ Website सुंदर दिखे इस पर आपको ध्यान नहीं देना है। Website Attractive रहनी चाहिए, Easy To Understand होनी चाहिए और Website का Design Simple होना चाहिए।
- ज़्यादा Button न हो।
- Text बहुत बड़े न हो।
- Navigation Menu सही से हो।
- Mobile पर Website का Design अच्छा दिखे।
तभी आपको Mobile Friendly Theme इस्तेमाल करनी चाहिए और User की Readability बढ़ा सकते हैं।
आप चाहें तो GeneratePress के Free Version Theme का इस्तेमाल कर सकते हैं, मुझे अभी तक की ये Best Lightweight Theme WordPress के लिए लगती है जो Mobile Friendly है।
Google Analytics से Bounce Rate Track कैसे करें?
दोस्तों, अब Bounce Rate कम कैसे किया जाए इसके बारे में तो हमने समझ लिया है, लेकिन Bounce Rate को Track कैसे करना है यह भी बहुत Important मुद्दा है।
तभी आप अपने Bounce Rate को Improve कर पाओगे और तो इसके लिए हम Google Analytics का इस्तेमाल करेंगे।
तो आपको सबसे पहले Google Analytics के GA4 Version में जाना है, वहाँ आप Signup कर लीजिए, आपके Website का पूरा Setup हो जाए। उसके बाद आप GA4 में Engagement Rate पर जाएँ, वहाँ आपको जो भी आपका Bounce Rate है उसका Opposite दिखाई देगा।
तो जैसे आपकी Website पर Engagement 40% दिखा रहा है तो इसका मतलब आपके Blog का Bounce Rate 60% होगा। यानि उसके Opposite जो भी Portion होगा वही।
तो अब मेरी Website का जो Engagement है वह 80% है तो मेरी Website का Bounce Rate कितना होगा? केवल 20%। यह आप हमेशा Reports को देखते रहिए जिसमें आपको दो-तीन चीज़ों पर ध्यान देना है।
- सबसे पहला आप Landing Pages के Report पर ध्यान दें।
- दूसरा आप Audience में जाकर Mobile Vs Desktop में कितने लोग आ रहे हैं उस पर ध्यान दीजिए।
- तीसरा Traffic के Source पर आप जाओगे वहाँ पर भी आपको Graphic Way में Bounce Rate का थोड़ा बहुत अंदाज़ा लग जाएगा।
इससे आप Different-Different Channels या Pages के Bounce Rate को Track कर पाओगे।
Personal Bounce Rate Journey Case Study
तो दोस्तों मैंने 2023 में एक Movie Reviews का Blog शुरू किया था। हालाँकि उस Blog को मैं अभी बंद कर चुका हूँ बट मैं आपको एक Personal मेरी Journey Share कर रहा हूँ।
तो उस Blog में मैंने पचास से ज़्यादा Movie के Reviews लिखे थे और Google से अच्छा Traffic भी आ रहा था क्योंकि मैंने SEO, Internal Linking, Domain Authority पर बहुत काम किया था।
अब मेरी Website पर जो Visitor है वो Movie Review तो पढ़ने आ रहे थे ऐसा मुझे लग रहा था।
परंतु वो Movie Review की जगह जो मैं Conclusion में मेरा Verdict बताता हूँ कि ये Movie आपको देखनी चाहिए या नहीं, तो वो User मेरे उस Review पर आकर बस वो उतना Portion पढ़ लेता था कि Movie उसे देखनी है या नहीं और वो पढ़कर Back कर देता था।
तो इससे एक User Conclusion या Verdict पढ़ने में दो या तीन सेकंड लगाता है क्योंकि उसे सिर्फ ये देखना है कि ये Movie उसके लिए Valuable है या नहीं।
तो वो उतना देखकर Back कर देता था। इससे मेरी Website का Bounce Rate 90 Percent हो गया था। धीरे-धीरे मेरे जितने भी Articles थे वो Google Search से Ranking से हटने लगे।
फिर मुझे समझ में आया कि लोग एक्चुअली जो मेरा Content है उसमें सिर्फ Conclusion या मेरा Verdict या मेरा Opinion देखते थे कि ये Movie उनको देखनी चाहिए या नहीं।
Movie का जो Actual मैंने Review दिया है About Sound, Background, Story, Movie का Plot कैसे Revolve होता है, Characterization, Acting ये सब तो लोग पढ़ ही नहीं रहे थे।
तो इसके वजह से मेरा एक Successful Movie Review का Blog Down चला गया था। तो इसलिए आपको Content Strategy, Post Structure, Content में Value इन सारी चीज़ों पर भी ध्यान देना होगा।
Conclusion
तो दोस्तों Blogging में आपको Bounce Rate को Ignore बिल्कुल भी नहीं करना है क्योंकि ये एक Powerful Indicator होता है जिससे आप अपने Blog Reader को अपनी Website पर हमेशा के लिए बनाए रख सकते हो।
क्योंकि अगर आपका Blog का Bounce Rate ज़्यादा है इसका मतलब लोगों को Reader को आपका Blog पसंद नहीं आ रहा है।
Content में Value डालिए तभी लोग आपके Content को पढ़ेंगे और याद रखिए Google Page Speed Insights पर हमेशा आपके Website के और Post के Speed को Check करते रहिए।
जब आप इन सारी चीज़ों पर Overall काम करोगे तो आपके Blog का Bounce Rate कम हो जाएगा।
