Posted in

High CPC Keywords क्या हैं और Free में High CPC Keyword Research कैसे करें?

High CPC Keyword Research Hindi
High CPC Keyword Research Hindi

दोस्तों blogging शुरू कर ली और अभी तक आपको सही से keyword research करना नहीं आता? तो फिर आप अपने blog में traffic लाने की opportunity miss कर रहे हो क्योंकि blogging में सिर्फ SEO Friendly content लिखने से काम नहीं चलता, किस keyword पर content लिखा है वह भी काफी matter करता है!

सोचो आपने ऐसे किसी keywords पे content लिखा जिसका search volume ही ना के बराबर हो? या फिर वह keyword का CPC ही एकदम low हो फिर? ऐसे में तो आपकी मेहनत content लिखने की waste ही हो जाएगी!!

इसलिए blogging में आज के 2026 के समय में जहाँ AI rule कर रहा है वहाँ आपको High CPC Keywords ढूंढना पड़ेगा तब आप monetization से अच्छे पैसे कमा पाओगे और आपकी post को भी better ranking मिलेगी Google पर।

तो चलिए इस article में समझते हैं कैसे beginner bloggers अपने blog के लिए High CPC Keywords find कर सकते हैं।

High CPC Keywords क्या हैं?

दोस्तों High CPC Keywords कैसे ढूंढे यह समझने से पहले हमें High CPC Keywords क्या होते हैं वह समझना बहुत ज़रूरी है।

High CPC Keywords

तो सबसे पहले हम CPC का मतलब समझ लेते हैं क्योंकि यही इस topic का main चीज़ है, तो जब भी कोई advertiser को उसके ad पर clicks के कितने पैसे देने हैं यहाँ decide करना होता है तो वहाँ Cost Per Click से करता है, यानी एक click का कितना पैसा इसे ही CPC कहते हैं।

अब High CPC यानी advertising के per click के ज़्यादा पैसे, तो अब Finance से related keywords को High CPC Keywords कहा जाता है क्योंकि यह niche में advertisers ads campaign पर काफी पैसे invest करते हैं तो CPC Finance में हमेशा ज़्यादा ही मिलता है।

तो example से इसे समझें तो एक finance CPC में user को normal ads से 2-3x ज़्यादा पैसे मिलते हैं, यानी यदि आपके blog का CPC $0.02 है और अभी आप उसपे finance के content पर काम करोगे तो यह CPC $0.04 से $0.10 तक जा सकता है।

यानी Finance, Insurance company या फिर Software जैसे niche पे आपको high CPC देखने मिलता है।

लेकिन याद रखें कि High CPC keywords में search volume तो ज़्यादा होता ही है पर competition भी बहुत ज़्यादा होता है इसलिए relevant keywords को ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है।

Read this Also: WordPress Blog पर Custom AI Chatbot कैसे लगाएं?

Free में High CPC Keyword Research कैसे करें?

तो दोस्तों, High CPC Keyword Research करने के लिए हमें कुछ Keyword Research Tools का इस्तेमाल करना पड़ेगा। हालाँकि इसे करने के लिए और भी तरीके हैं, बट Tools के जरिए हम सही तरीके के Keywords भी Research कर सकते हैं और साथ ही High CPC की Niche पर कैसे काम करें वो भी समझ सकते हैं।

तो इसके लिए चलिए हम देख लेते हैं मेरे Favorite 4 High CPC Keyword Research Tools को।

1. Google Keyword Planner

अब ये Google की तरफ से आने वाला एक Keyword Research Tool है। इसके लिए मैं इस Tool पर सबसे ज़्यादा Trust करता हूँ क्योंकि मुझे ये सबसे Reliable और Easy To Use Interface वाला Tool लगता है।

इस पर आकर आपको सिर्फ अपना एक Google Account चाहिए। जैसे ही आप अपने Gmail या Google Account से Google Keyword Planner को Login कर लोगे, आप इसके Free वाले सारी चीज़ें Access कर सकते हो।

Google Keyword Planner

अब इसमें आप कोई भी Keyword डालकर उसका Approximate CPC जो है वो ढूंढ सकते हो और साथ ही किसी भी Keyword का Competition Level, यानी उस Keyword पर कितने लोग और काम कर रहे हैं और उस पर Content लिखकर जल्दी Ranking मिल पाएगी या नहीं, ये सब भी हम पता कर सकते हैं।

और इतना ही नहीं, अब क्योंकि हम Finance वाली Niche पर काम करेंगे क्योंकि उस पर सबसे ज़्यादा CPC हमें मिलेगा, तो वहाँ पर आप कोई भी Keyword को ना सिर्फ English में बल्कि कोई और भी Regional Language में Search कर सकते हो और Google Keyword Planner आपको हर Language में Same Data देगा।

तो यदि आप Google पर अच्छी Ranking के साथ High CPC Keywords के ज़रिए अपने Monetization को Strong करना चाहते हो तो Google Keyword Planner आपकी List में सबसे पहले नंबर पर होना चाहिए।

2. Google Trends

अब ये भी Google Keyword Planner की तरह ही है लेकिन ये Tool Keyword Research के लिए नहीं है।

इसमें हम हाल ही में Globally कौन सी चीज़ें Trending चल रही हैं उसके बारे में जान सकते हैं।

लेकिन ये Tool बहुत Underrated है क्योंकि इस Tool में हम बहुत सी चीज़ें Compare भी कर सकते हैं यानी Keywords Comparing भी कर सकते हैं।

और इसमें हमें ये भी पता चल जाता है कि अभी कौन सा Trend है यानी एक Graph मिलता है जिससे हमें पता चलता है कि कौन सा Trend ऊपर जा रहा है और कौन सा नीचे आ रहा है, जिसके हिसाब से आप अपने Content को Smartly लिख सकते हो।

Google Trends

अब देखिए यहाँ पर जो भी Topic है आप उसे Search कर सकते हो।

For Example, हमारी Finance Niche है तो मैं वहाँ पर Finance Search करूँगा।

अब Finance Search करने के बाद ये मुझे Recent 24 Hours में, 48 Hours में जितने भी Finance से Related Topics Trending पर आ चुके हैं उनके बारे में बताएगा।

आप उन Topics पर काम कर सकते हो क्योंकि इस पर Trending Topics पर Advertisers जल्दी Bidding करते हैं और वहाँ पर आपको High CPC मिलने का बहुत ज़्यादा Chance है।

यानि आपका Monetization बहुत अच्छी Earning आपको दे सकता है।

3. Answer The Public

अब Answer The Public नाम की Website आपने सुनी ही होगी। अगर नहीं सुनी तो आपको ये Website ज़रूर Visit करनी चाहिए क्योंकि यहाँ पर लोग जो Questions पूछ रहे हैं उनके बारे में हमें पता चलता है।

अब जब हमें किसी Query के बारे में पता चलेगा यानी हमें वो Topic मिल गया, हम उस Topic को Find करके उससे Related Keywords ढूंढ सकते हैं और फिर एक अच्छा Informative Content लिख सकते हैं।

अब यहाँ पर भी हमें Question या जो भी है वो Finance, Insurance, Software, Hosting, Services इनसे Related ढूंढना पड़ेंगे।

अब उन Questions पर यानी किसी की कुछ Query है, उस पर आपने Content लिख दिया वो Solve करने के लिए, वहाँ पर भी Bidders और Advertisers बहुत जल्दी Bidding करते हैं।

तो वहाँ पर भी आपको High CPC मिलने के Chances हैं।

4. Ubersuggest

अब Blogging कर रहे हो और आपको Neil Patel के बारे में ना पता हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता क्योंकि Blogging की दुनिया में Neil Patel ने एक बहुत बड़ा नाम कमा लिया है।

और इन्होंने अपनी एक Ubersuggest नाम की Tool Website भी Launch कर दी है, जहाँ पर आप Free Version में ही इनके बहुत सारे Features का इस्तेमाल कर सकते हो।

Ubbersuggest

तो इन्होंने Keyword Research का भी एक Tool निकाला है Ubersuggest में ही।

जहाँ पर आप कोई भी Keyword Search करोगे तो वो उस Keyword का Exact Search Volume और Keyword Difficulty बताएगा।

इतना ही नहीं, वो उस Keyword का आपको CPC भी बताएगा।

अब यहाँ पर वो Exact CPC नहीं बताता है, Estimate बताता है यानी उस CPC को आप कितने तक ले जा सकते हैं या कितने तक वो जा सकता है।

तो अब इतना ही नहीं है, बल्कि सोचिए आपने किसी Insurance के ऊपर Content लिखना है।

तो आप Ubersuggest में जाकर Search Box में सिर्फ Insurance लिख दीजिए और वहाँ पर अपनी Keyword Difficulty वगैरह सारी Settings कर लीजिए।

उसके बाद वो आपको बहुत अच्छे-अच्छे Keywords Insurance पर देगा जहाँ पर आपको High CPC मिल जाएगा।

Profitable Keywords कैसे Choose करें?

अब दोस्तों Keyword Research करना तो आसान है और उसमें अपने High CPC Niche से Related Keywords ढूंढना भी आसान है, बट उनमें से कौन सी Niche को हम पकड़ें यानी Niches तो बहुत सारे हैं। Finance है, Health है, Tech है और बहुत सारे हैं जैसे Hosting है या Software है।

बट अब इनमें से एक सही Topic चुनना भी बहुत मुश्किल Task है क्योंकि अगर आपने इनमें से कोई गलत Niche चुन ली तो आपको High CPC ना ही मिल सकता है और अगर High CPC मिलेगा नहीं तो इतनी सारी मेहनत तो Almost व्यर्थ ही चली जाएगी।

तो अब ऐसे में करें क्या?

तो आपको हर एक Topic के Long Tail Keywords को ढूंढना पड़ेगा जैसे कि Insurance हो गया, Credit Card हो गया, Health Care हो गया।

अब जैसे ही आपने इनके Long Tail Keywords निकाल लिए तो उसी में आपको Queries भी लोगों की समझ में आएगी।

अब इसके बाद आपको उन Keywords की Keyword Difficulty देखनी पड़ेगी क्योंकि जो Keyword Difficulty 60-70 से ऊपर है उन Keywords पर काम करने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि नई Website वैसे Content पर Rank ही नहीं हो पाती है।

लेकिन अगर आप 10-20-30 ऐसी Keyword Difficulty वाले Keywords को ढूंढोगे तो आपके Domain की Authority भले ही कम क्यों ना हो, आपका SEO भले ही अच्छा क्यों ना हो, आपकी Website की Age भले ही ज़्यादा क्यों ना हो, कम क्यों ना हो, आपको Ranking बहुत जल्दी मिल जाएगी।

और इसमें खास बात ये है कि ऐसी Keyword Difficulty और High CPC Keywords ये दोनों का Combination बहुत बढ़िया होता है। Adsense पर आपका CPC बहुत Boost हो जाएगा।

Affiliate Marketing के लिए High CPC Keywords कैसे ढूंढें?

अब दोस्तों अभी तक जो मैंने बताया वो तो जो High CPC Already Niches बनी-बनाई हैं जैसे Healthcare, Tech, Finance इनके लिए था।

लेकिन अगर आप कोई Affiliate Marketing का Blog चलाते हो और उसमें आपको CPC बहुत कम मिल रहा है तो एक Keyword Strategy बनाना बहुत सही होगा।

क्योंकि इस Keyword Strategy से आपकी Marketing यानी Affiliate Marketing तो हो जाएगी, बट उसमें आपको High CPC Keywords भी मिल जाएँगे।

यानि आपकी Affiliate Marketing से भी Earning होनी चालू हो जाएगी और साथ ही आपको Monetization में High CPC Keywords के वजह से अच्छी Advertisement के कारण भी Earning हो जाएगी।

उदाहरण में अगर मैं आपको कहूँ तो मान लीजिए आप किसी Hosting के ऊपर Affiliate Marketing कर रहे हो।

अब आपने उस Hosting के Reviews डाल दिए या उनके Features बता दिए। तो उसी Content में आपको उस Hosting के Affiliate Links भी लगाने हैं।

अब क्योंकि हमने Hosting का Topic लिया है तो उसका CPC Already High है। बाकी Keywords से 2x या 3x High ही है क्योंकि Bidders उसमें ज्यादा पैसा लगाते हैं।

तो इसमें आपकी Double Earning होने के Chances हैं। यानि Affiliate Marketing की Earning अलग और High CPC की Earning अलग।

और याद रखें, आपको एक Smart Calculation बिठानी पड़ेगी, जैसे कि सारी चीज़ें Balance होनी चाहिए। CPC, Volume, Keyword Difficulty यह तीनों का जब एक आप अच्छा Calculation बिठाओगे तभी आपके High CPC Keywords का एक Formula बनेगा।

और ऐसा करने पर ही आपके Blogging में Success मिलेगा, High CPC के कारण Monetization में अच्छी Earning होगी और Overall आपकी जो Growth है वो 2x, 3x बढ़ती जाएगी।

Conclusion

दोस्तों, मैंने इस Article में आपको जितनी चीज़ें बताई हैं, वो मैंने Personally इस्तेमाल की हैं और High CPC Keywords पर Blogging में Income सही में बढ़ती है।

और आपको इन्हीं 4 Tools का इस्तेमाल करना है Keyword Research के लिए। High CPC आपकी Website का हो जाएगा लेकिन उसमें Time लगेगा।

तो आप Long Tail Keywords पर ज्यादा Focus करो क्योंकि जब आपका नया Blog है तो आपको ऐसे Keywords पर Growth जल्दी मिलती है। और याद रखना, Competitor Analysis भी बहुत ज़रूरी है।

इसलिए High CPC Keywords plus वो Deadly Combination जो मैंने आपको ऊपर Formula बताया है, इन सभी का एक Mixture बनाकर इस्तेमाल कीजिए और Content में Keyword Research सही से कीजिए।

अगर आपकी Website की Speed Slow है तो उसे कैसे अच्छी करनी है इसके बारे में मैंने Already Article लिखा है, आप उसको भी पढ़ सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *