5 Blogging Mistakes को 2026 में जरूर Avoid करें?

On: May 13, 2026 |
42 Views
Avoid 5 Blogging Mistakes in Hindi

दोस्तो, आपने blog का Technical SEO कैसे किया जाए, या WordPress website को बेहतर तरीके से SEO-friendly कैसे बनाया जाए, या SEO से related बहुत सारी पोस्ट पढ़ी होगी। कुछ तो पोस्ट मैंने ही मेरे ब्लॉग में लिखी है।

पर क्या आपने कभी सोचा है कि कौन-सी ऐसी blogging में mistakes हैं, जिससे आपके blog की growth रुक सकती है? क्योंकि लोग ज़्यादातर website बेहतर करने पर focus करते हैं, लेकिन कौन-सी गलतियाँ हो सकती हैं जिनसे आपके website की growth रुक जाएगी, यह कोई नहीं बताता।

तो आज के इस article में हम जानेंगे कुछ ऐसे critical चीज़ें, जिनको आप बहुत आसानी से fix कर सकते हो और अपने blogging में इन common mistakes को ना करते हुए अपनी journey को बेहतर बना सकते हो।

Avoid 5 Blogging Mistakes in Hindi

तो चलिए, अभी मैं आपको कुछ ऐसी 5 mistakes बताऊँगा, जो mostly नए bloggers करते हैं, जिन्हें आप avoid कीजिए, ताकि अपने blog का जो reliability है, वो बेहतरीन रहेगा, और SEO-friendly भी आपका content रहेगा।

क्योंकि अंत में, जब तक आपका blogging journey एक overall चीजों से बना हुआ नहीं होगा, उसमें content सही नहीं होगा, blog post का structure सही नहीं होगा, on page SEO, off page SEO के अलावा भी बहुत सारी चीजें हैं blogging में, वह ठीक नहीं होगी, तो आपकी blogging की journey उतनी खास नहीं हो पाएगी।

Avoid these blogging mistakes in 2026

#1 ज़्यादा Quantity पर Focus करना

जितने भी नए bloggers होते हैं blogging में पहली नंबर की mistake यही करते हैं कि वो quality की जगह quantity पर ध्यान देने लगते हैं। अब उनको लगता है कि consistency blogging में बहुत अच्छी बात है, जो कि है भी, but consistency का मतलब यह नहीं है कि आप दिन में 10-15 article डालते जाओ या ChatGPT या कोई भी AI से content generate करके उसे copy-paste कर दो।

Quality content लिखना बहुत ज़रूरी होता है, और consistency जितनी important है, उतनी ही content की quality भी होती है। आप quantity बढ़ा दोगे, तो क्या उससे आपकी website की ranking बढ़ेगी? बिल्कुल भी नहीं।

तो नए bloggers जब blogging में discover करते हैं चीजें, तो वो small content लिखते जाते हैं और उसे publish करते जाते हैं। तो इसमें वो ज़्यादा audience का ध्यान नहीं रखते हैं। अब audience किसी specific topic के बारे में जानकारी जानना चाहता है, तभी वो Google के search engine में आकर crawl करता है, right? तो Google भी उन्हीं post को promote करता है, जो अच्छा content लिखते हैं, quality content लिखते हैं।

और जब blogging में लोग quality content नहीं लिखेंगे, उनकी website पर ranking नहीं आएगी, Google पर उनका post rank नहीं होगा, तो धीरे-धीरे वो bloggers blogging से जो interest है, वो गवा बैठेंगे और अपने blogging journey को वहीं पर छोड़ देंगे।

तो unfortunately, quality mixed with consistency बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। अगर आप एक सही content strategy बनाते हो, दिन में दो post भी लिखते हो, लेकिन वो post की quality बेहतर रखते हो, तो वो ज़्यादा फायदेमंद होगा।

और अपने audience को क्या चीज़ चाहिए, क्या topic चाहिए, क्या वह problem solve हो पा रही है या नहीं, इसका research हमें ज़रूर करना चाहिए। क्योंकि keyword stuffing करना ही सब कुछ नहीं होता। आपके competitors क्या content में lack कर रहे हैं, कौन-सी ऐसी जानकारी है जो उन्होंने अपने content में नहीं लिखी है, वो आपको अपने content में लिखकर अपने blog post को एक good performing content बनाना पड़ेगा।

क्योंकि competitors तो अपना काम करेंगे ही, लेकिन साथ में आपको भी एक नए approach में, एक नए topic पर, एक नए तरीके से content का production करना होगा। तभी Google पर audience आपके content को पढ़ेगी और वो आपकी loyal blog reader बन जाएगी।

#2 सही blog का नाम न चुनना

तो दोस्तों दूसरे blogging में mistakes लोग यही करते हैं कि अपने blog का सही से नाम नहीं choose करते हैं। क्योंकि देखिए, आपको अपने audience के साथ honest रहना पड़ेगा। आप जो topic पर content लिख रहे हो या जो आपकी niche है, उसी से संबंधित आपके blog का नाम रहना चाहिए।

For example के लिए अगर आप Flipkart को देखें, तो Flipkart यह original purpose के जो इसका नाम बना था, वो Flipkart का मतलब क्या है? Flip Kart यानी क्या अपने चीज़ों में अपने basket में चीज़ें add करना। तो क्या इसका नाम इससे relatable होता है? क्योंकि यह तो एक e-commerce website का नाम है। तो इसमें Kart जो आया है, cart का मतलब आप shopping कर रहे हो और उसे अपने basket में add कर रहे हो।

तो उसी तरीके से आपका जो भी content है, उससे related ही आपके blog का नाम रहना चाहिए, जिसे हम niche से related blog name choose करना भी कहते हैं।

Example के लिए हमारी site NewsyBizz को ही ले लीजिए। अब NewsyBizz एक news website भी लगती है और Bizz का मतलब कुछ ऐसा content, कुछ ऐसा bizz जो creative हो, जो कहीं पर और available ना हो। तो NewsyBizz हमारे इस blog में मैं सिर्फ blogging से related article डाल सकता हूँ। अब चाहिए तो नहीं डाल सकता हूँ सिर्फ blogging के related, हालांकि मैं news भी publish कर सकता हूँ।

हालांकि मैं मेरे blog का नाम BloggingBees भी रख सकता था, परंतु वो domain available नहीं था, तो मैंने सोचा NewsyBees नाम रखा जाए ताकि in future if कभी मुझे लगे कि news भी मुझे अपने blog में share करनी है, तो मैं वो भी कर सकूं।

Read this Also: WordPress Blog के लिए 3 Best SEO Plugins कौन से हैं?

#3 Social Media ट्रैफिक पर Rely करना

नए bloggers जब अपने blogging content की शुरुआत करते हैं, तो उनके website पर शुरुआती दिनों में तो traffic नहीं आता है। तो अपने blog post के links को वो social media पर share करना शुरू कर देते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनको ऐसा लगने लगता है कि social media से जो 50-100 लोग आ रहे हैं, वही उनके blog के readers हैं। और वह सबसे ज़्यादा social media पर ही अपने links को share करना शुरू कर देते हैं।

जिससे Google search engine पर उनकी जो discovered links हैं, यानी जो links index हो रहे हैं, उसमें बहुत गलत इसका परिणाम होता है। जैसे कि अब आपने social media पर किसी एक particular topic के link को share कर दिया, तो उस topic से, उस niche से related जो audience नहीं है, उनके पास भी आपका link पहुँच गया। उन्होंने आपके content के link पर क्लिक कर दिया, और वह blog post को ना पढ़ा, उन्होंने ना कुछ, सिर्फ scroll कर दिया और 5-10 seconds में उन्होंने back कर लिया।

तो अब ऐसे में क्या होगा? जब search engine आपके content को देखेगा, आपके analytics को देखेगा, तो उन्हें आपका जो bounce rate है, वह ज़्यादा दिखेगा। तो Google को लगेगा कि ये जो person की website पर traffic आ रहा है, ये लोग तो आ रहे हैं, but ये 5-10 seconds में वापस भी जा रहे हैं। तो ये quality traffic नहीं है, यानी ये quality लोग नहीं हैं। तो Google को लगेगा कि आपके content में ही खराबी है।

और इसके अलावा, और एक factor है, जिस पर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। अब वह क्या है? तो देखिए, अगर आप किसी एक social media platform पर rely करोगे, for example TikTok, अब आप TikTok पर ही अपने website के links को share करना शुरू कर दोगे। तो अब हो सकता है कि TikTok जैसे India में ban हो चुका है, बहुत सारी countries में हुआ है, तो वहाँ पर ban होने के बाद आपका जितना भी traffic था, वो भी अचानक से चला जाएगा।

तो Google की नज़रों में ये भी एक bad impact लाएगा आपके SEO में, आपके website को बेहतर बनाने में। तो blogging की journey में आपको social media पर ज़्यादा link share करना, या सिर्फ social media के traffic पर rely करना भी ज़रूर avoid करना होगा।

#4 पुराने ब्लॉग पोस्ट को Updated न रखना

बहुत से लोग क्या करते हैं, वह नए content को ही बनाने में लग जाते हैं, परंतु ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि immature bloggers का काम यह होता है कि वो नए content पर focus करते हैं और पुराने content को optimize करना या update करना ही भूल जाते हैं।

Updating Previous Blog Posts

अब blogging का क्या महत्व है, वह समझना भी बहुत ज़रूरी है। हम blogging इसलिए कर रहे हैं क्योंकि time to time लोगों को नई जानकारी, नए updates बता सकें, उन्हें updated रख सकें, बराबर?

अब आपने एक साल पहले कोई blog post लिखा है और उसे publish कर दिया है। अब अगर आप दूसरे content, दूसरे content बनाते जाओगे और पुराना एक साल पहले के content को overlook कर दोगे, तो वह content updated नहीं रहेगा। उसमें बहुत सारी जानकारी ऐसी होगी जो outdated हो जाएगी।

तो ऐसे में जब reader कोई आपका वह blog post पढ़ेगा, तो उसे ये आधी-अधूरी जानकारी या फिर misleading जानकारी लगेगी। तो वह न लगे, इसके लिए आपको एक content strategy बनानी बहुत ज़रूरी है। क्योंकि old content भी gold content होता है।

Old content को आपको हमेशा check करते रहना चाहिए। अगर कोई नई जानकारी आई है या कुछ नए updates आए हैं, तो उसे भी आपके post को re-edit करके time to time दोबारा update करना चाहिए, publish करना चाहिए। इसे ही कहते हैं एक professional way में blogging करना।

#5 केवल एक Revenue पर निर्भर रहना

तो दोस्तों, अब blogging में जब कोई व्यक्ति आता है, तो वह पैसे कमाने के हेतु से ही आता है और उसे आना भी चाहिए, क्योंकि blogging में आपको revenue यानी monetization होने के बाद पैसे मिलते हैं। तो यह सही बात भी है।

But केवल एक way में revenue के source पर rely करना या निर्भर रहना बहुत गलत होता है। मान लीजिए आपके पास एक revenue का platform है, जो कुछ time के बाद बंद हो गया या उस पर कोई और चीज़ आ गई, तो आपका तो revenue पूरी तरीके से बंद हो जाएगा या फिर आप उसे सही तरीके से explore नहीं कर पाओगे।

और blogging में multiple revenue sources होते हैं। तो for example, मेरा यह blog यानी NewsyBizz करके है। तो अब मेरे blog में आप देख सकते हो, यहाँ मैंने Google AdSense तो रखा ही है, साथ ही मैंने affiliate marketing की भी चीज़ें रखी हैं।

तो आप जब भी किसी blog post को लिखोगे, तो कोई ना कोई एक product या कोई ऐसी चीज़ तो आएगी, जिसका आप अपना affiliate link लगा सकते हो। इसके अलावा भी आप revenue बना सकते हो, जैसे अब आपका जो भी niche है, उससे related आप अपना कोई एक digital product बना लीजिए। क्योंकि लोग उस niche से related content पढ़ रहे हैं, तो उन लोगों को उस niche से related product भी चाहिए, कोई चीज़ भी चाहिए, right?

और अगर वह चीज़ उन्हें उस blog से मिले, जो trusted है, जिसको वो पढ़ रहे हैं, तो वह जल्दी उस चीज़ को खरीद भी देते हैं। तो ऐसे में आपका revenue और बढ़ सकता है।

इसके अलावा, मैं हमेशा कहता हूँ कि other blogging में ad networks को skip कीजिए। Mainly आप 2-3 ad network पर ही focus कीजिए। सबसे पहला आता है Google की तरफ से आने वाला Google AdSense, दूसरा है Adsterra, और तीसरा कोई भी Pub Ad Network आप इस्तेमाल कर सकते हो। इनके अलावा बाकी किसी ad network पर जाने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि वहाँ ज़्यादा पैसे भी नहीं मिलते हैं।

अब एक revenue पर आप rely बिल्कुल ना कीजिए और अपने audience को वही content दीजिए, जिस content की उन्हें ज़रूरत है। तो उसी content से related उन्हें ads भी दिखेंगी और आपका revenue बढ़ने के chances भी ज़्यादा रहेंगे।

Conclusion

तो दोस्तों, इन पाँच चीज़ों के अलावा, आपको social media management tool का इस्तेमाल भी करते रहना चाहिए, जहाँ आप अपने previous blogging mistakes को समझ पाओगे। साथ ही आपको कुछ नई strategies पर काम करना होगा, जैसे कि यदि आपके website का backup आपकी hosting ले रही है, तो आप सिर्फ उस पर निर्भर ना रहते हुए, WordPress पर कुछ plugins के द्वारा भी backup लेकर रखें, ताकि जब कभी आपकी website break हो या कोई hack करने की कोशिश करे, तो आपके पास एक original backup के भी backup मौजूद रहे।

इसके अलावा, आपको अपने content को monetization के लिए ज़्यादा focus नहीं करना है। कम ads ही लगाएं अपने blog content के अंदर और जितना हो सके, उतना अपने blog post में varieties को try करिए। जैसे content के structure को हमेशा long-form content में रखें और how-to वाले content की तरफ ज़्यादा ध्यान दें।

यदि आप कोई चीज़ का review दे रहे हो, तो उस review में comparison के साथ अपने खुद के experience और कुछ case studies भी ज़रूर share करें। और जब आप अपने content में rich media use करते हो, तो उस image के SEO पर भी ध्यान दें।

Share

Ridhima Kamble

मैं WordPress Developer हूँ और 5 सालों से Blogging कर रही हूँ। Newzybizz पर मैं WordPress पर आने वाले सभी तरह के Errors को Fix करने की जानकारी शेयर करती हूँ।

Leave a Comment